फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman and daughter assaulted for stopping someone from beating a goat.

Sant Kabir Nagar News: बकरी को पीटने से रोकने पर महिला और बेटी से मारपीट

Mon, 14 Sep 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman and daughter assaulted for stopping someone from beating a goat.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के हरापट्टी गांव में बकरी को मारने से मना करने पर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने गाली देते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी को भी पीटा गया। मारपीट में महिला के दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई और सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

हरापट्टी निवासी आमिना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब चार बजे उसकी बकरी को गांव का अयूब डंडे से मार रहा था। महिला ने बकरी को मारने का कारण पूछा तो आरोप है कि अयूब, उसकी पत्नी फातिमा, मुन्नी खातून और उनका रिश्तेदार इरशाद अहमद निवासी लक्ष्मणपुर जनपद बस्ती एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, शोर सुनकर उसकी बेटी उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि जाते समय सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में महिला के दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई और सिर में चोट आई। पीड़िता ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed