फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for assault and criminal intimidation.

Faridabad News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for assault and criminal intimidation.
फरीदाबाद। सेक्टर-11 पुलिस ने रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एसी नगर निवासी सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसी नगर निवासी कृष्ण ने शिकायत में बताया कि 7 सितंबर को करीब साढ़े तीन बजे वह अपने दोस्त को छोड़कर कृष्ण कॉलोनी से एसी नगर लौट रहा था। जब वह कृष्ण कॉलोनी निवासी गोल्डी के मकान के पास पहुंचा तो गोल्डी ने उसका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान सोहेल ने उसके साथ डंडे से मारपीट शुरू कर दी। गोल्डी ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद दोनों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गोल्डी की पीड़ित के दोस्त के साथ पहले से कहासुनी चल रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed