फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

दबंग नेता ने की फायरिंग, युवती घायल

Mon, 10 Aug 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
सरसौल। नर्वल थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में मामूली विवाद के बाद दबंग ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली परचून दुकानदार की बेटी के हाथ को छूती हुई निकल गई। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने युवती का अस्पताल में प्राथमिकी उपचार कराया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी भाजपा नेता बताया गया है।
विज्ञापन

दलपतपुर गांव निवासी संजय शुक्ला शहर में रहता है और अक्सर अपने गांव दलपतपुर आता-जाता है। इंस्पेक्टर नर्वल रामऔतार ने बताया कि संजय का गुरुवार को गांव निवासी परचून दुकानदार शिवदास के बेटे से झगड़ा हो गया था। वो मामला उसी दिन शांत हो गया था। शिवदास ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे संजय अपने परिवारीजन कमलाकांत और प्रमोद शुक्ला के साथ दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो संजय अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां दागने लगा। एक गोली शिवदास की बेटी सरिता (20) के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई। ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो सभी फरार हो गए। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed