{"_id":"5e7a12878ebc3e76cb3d120d","slug":"coronavirus-update-in-kanpur-police-caught-70-people-hiding-in-a-container","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: कंटेनर में छिपकर जा रहे 70 लोगाें को पुलिस ने पकड़ा, जांच के बाद एक को किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: कंटेनर में छिपकर जा रहे 70 लोगाें को पुलिस ने पकड़ा, जांच के बाद एक को किया आइसोलेट
Wed, 25 Mar 2020 01:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 70 लोगों से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रसूलाबाद में आजाद चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मानेसर गुरुग्राम से आ रहे एक कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर में अलग-अलग जिलों के 70 लोग अंदर भूसे की तरह भरे मिले। कोरोना वायरस से बचाव के कारण बसें और ट्रेनें बंद होने पर यह लोग छिपकर कंटेनर से जा रहे थे।
Trending Videos
सभी का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी को उतार कर अस्पताल में परीक्षण कराया। इसमें एक युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी को एक गेस्ट हाउस में रखवाया है। कोरोना वायरस के कारण प्रदेश को लॉकडाउन कर जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
70 लोगों से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा
- फोटो : amar ujala
आने-जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ के बाद जाने दे रही है। मंगलवार को रसूलाबाद पुलिस सीमा को सीलकर आजाद चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कंटेनर बेला औरैया की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने कंटेनर रोक लिया और तलाशी ली। ट्रक में छह बच्चे, तीन महिला समेत 70 लोग अंदर भूसे की तरह भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 70 लोगों से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी को ट्रक से उतारा और अस्पताल ले गए। एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ राम शरण सिंह ने सभी का परीक्षण कराया। एक युवक को परीक्षण के बाद आइसोलेशन में भर्ती कराया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि गुरुग्राम में फैक्टरी बंद होने के बाद घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने 70 लोगों से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा
- फोटो : amar ujala
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि सभी को 14 दिनों तक लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि 70 लोगों में पांच सुल्तानपुर, पांच आंबेडकर नगर, 17 कानपुर नगर, छह खागा फतेहपुर, व उन्नाव के और 33 कानपुर देहात के हैं।