{"_id":"63ab2712b45c983a8e78df13","slug":"coronavirus-in-kanpur-iit-student-covid-positive-returned-from-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: कोलकाता से लौटकर आया आईआईटी छात्र कोविड पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: कोलकाता से लौटकर आया आईआईटी छात्र कोविड पॉजिटिव
Wed, 28 Dec 2022 10:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:31 AM IST
सार
कानपुर में आईआईटी के छात्र की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी। उसे कोई विशेष लक्षण नहीं हैं लेकिन आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संक्रमण का ब्यौरा लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता से लौटकर आए कानपुर आईआईटी छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। कोरोना वैरिएंट बीएफ.7 को लेकर जारी अलर्ट के बाद यह पहला सैंपल है जिसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी। उसे कोई विशेष लक्षण नहीं हैं लेकिन आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संक्रमण का ब्यौरा लिया है। इसके साथ ही उसके संपर्क में आने वालों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 1940 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक सैंपल लिया गया। उर्सला में 36 सैंपल और निजी पैथोलॉजी में 11 सैंपल लिए गए। सबसे अधिक 1892 सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए। नगर में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो हो गई है। नगर में अब तक कुल 94629 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 11543 अस्पतालों और 81160 होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन