फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

लापरवाह डॉक्टरों ने मेरे पिता को मार डाला, योगी जी न्याय दो

Mon, 10 Aug 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona
-कांसीराम अस्पताल में कोरोना से जल संस्थान कर्मी की मौत पर प्रसाशन और अस्पताल प्रबन्धन पर लापरवा?
कानपुर। रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल (कोविड लेवल 2) में रविवार को जलकल कर्मी समेत चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की। जिलाधिकारी व पुलिस बल पहुंचा तो परिजनों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। जलकल कर्मी की बेटी ने जमकर हंगामा काटा। जिलाधिकारी के पैर पकड़ने की कोशिश करके उनके सामने लेट गई। मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पनकी निवासी 53 वर्षीय जलकल कर्मी 25 जुलाई से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें एक हफ्ते तक चुन्नीगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फिर निजी पैथॉलाजी से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सोमवार को कांशीराम अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक की बेटी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सीएमओ से जानकारी मिली थी कि वे एकदम ठीक हैं। फिर दोपहर 1.55 बजे अचानक मौत की जानकारी दी गई। उसकी मां व दो भाई भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। मृतक के छोटे भाई बीजेपी नेता ने बताया कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने 4-4 हजार रुपये के इंजेक्शन मंगाए। फिर, पता नहीं लगाए या नहीं। इसके बाद मरीज को रीजेंसी अस्पताल ले जाने को कहा। बेटी ने कहा कि इतना पैसा कहां से लाते कि रीजेंसी ले जाते। परिजनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की व्यवस्था को खूब धिक्कारा। हंगामे की जानकारी पर डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों की बात सुनी।
विज्ञापन

परिजन डीएम के सामने हाथ जोड़कर लेट गए। डीएम ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच कराएंगे। डीएम कुछ समय पूर्व नगर आयुक्त की कांशीराम के निरीक्षण की रिपोर्ट (जिसमें लापरवाही उजागर हुई थी) पर गोलमोल जवाब देते दिखे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी हालत खराब होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया था। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर इसी अस्पताल में खलासी लाइन निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सोमवार को भर्ती हुए थे। उनकी भी मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पीड़ितों से पुलिस की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed