{"_id":"57ec22324f1c1b7927573dab","slug":"complaint-against-bank-cashier-not-taking-ten-rupies-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस के सिक्के न लेने पर बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस के सिक्के न लेने पर बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
राठ में सिक्के जमा न करने पर कोतवाल से शिकायत करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के एक बैंक में कैशियर ने दस रुपये के सिक्के जमा करने से मना कर दिया। ऐसे में महिला ने थाने पहुंच कर कैशियर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि बाद में सिक्के जमा कर लिए गए। लेकिन इस घटना से साफ हो गया कि सरकारी मुलाजिम भी 10 रुपये के सिक्के के बंद होने के भ्रम से ग्रसित हैं। जबकि सरकार रोजाना अखबारों के माध्यम से लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए संदेश दे रही है।
छोटी जुलेहटी मोहल्ला निवासी घस्सी पत्नी देवीदयाल ने बताया कि पडाव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में उसका खाता है। उसने बताया कि वह कुछ रुपये व सिक्के लेकर जमा करने पहुंची तो कैशियर मोहन लाल आर्य ने दस रुपये के सिक्के जमा करने से इनकार कर दिया।
इस पर उसने कोतवाली पहुंच कैशियर के खिलाफ सिक्के जमा न करने की तहरीर दी। कोतवाल एचडी सिंह ने तत्काल बैंक पहुंचकर कैशियर से जब सिक्के जमा न करने का कारण पूछा तो उसने जमा करने से इंकार कर दिया। इस पर कोतवाल ने सख्ती दिखाते हुए कैशियर से कहा कि यदि रुपये जमा नहीं किए तो कार्रवाई कर देंगे। तब कहीं जाकर महिला के खाते में रुपये जमा हो सके।