फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Comedian Raju Srivastava's health deteriorated, doctors expressed concern, prayers continue

Raju Shrivastava: राजू श्रीवास्तव की खबर से फैंस चिंतित, मांग रहे हैं दुआ, परिजनों ने मंदिर में लगाया पौधा

Thu, 18 Aug 2022 07:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Aug 2022 07:04 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। इसके लिए उनके परिजन, शुभचिंतक, सहयोगी, दोस्त आदि सब उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Comedian Raju Srivastava's health deteriorated, doctors expressed concern, prayers continue
मंदिरप परिसर में पेड़ लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ती जा रही है। एम्स के न्यूरो फिजिशियन डॉ. आंचल श्रीवास्तव की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उनके दिमाग में सूजन आ गई थी, जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई है। वहीं, शहर में उनके फैंस हवन पूजन कर उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को राजू की हालत में हल्का सा सुधार हुआ था। उन्हें यूरिन भी हुई थी। इसके अलावा हाथ व पैर में हलचल होने पर डॉक्टरों और रिश्तेदारों ने कुछ चैन की सांस ली थी। लेकिन देर रात हालत बिगड़ी, तो फिर से सभी लोग चिंतित हो उठे। डॉक्टरों का कहना है कि अभी दिमाग काम नहीं कर रहा है। हार्ट भी उतने अच्छे से काम नहीं कर पा रहा है। राजू के अच्छे स्वस्थ के लिए महानगर के समस्त कलाकारों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि रात में उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी परेशान हैं। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर बातचीत कर रही हैं।

युवा कायस्थ महासभा की ओर से गोविंद नगर स्थित श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने आहूतियां डालकर राजू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान राजू श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप निगम, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम, रितेश श्रीवास्तव, बिजेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

परिजनों ने संकट मोचन मंदिर में की कामना
हास्य कलाकारराजू श्रीवास्तव भाई के छोटे भाई काजू की पत्नी श्रेया व उनकी भतीजी तनु श्रीवास्तव, उनके बचपन के मित्रों और प्रशंसकों ने संकट मोचन मंदिर, आनंदपुरी में एक पौधा लगाकर उनके स्वस्थ होने की कामना की। 

हास्य कलाकार के लिए ईश्वर से प्रार्थन
कला मंच कानपुर के तत्वाधान में शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में हास्य कलाकार एवं उत्तर प्रदेश के बोर्ड के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उनके स्वास्थ्य एवं उनके जीवन की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही, उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक हो ऐसी ईश्वर से कामना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed