फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: Tree fell on OHE wire, three trains affected, rail traffic restored after two hours

Chitrakoot: ओएचई तार पर गिरा पेड़, तीन ट्रेनें प्रभावित, दो घंटे बाद रेल यातायात हुआ बहाल

Sat, 29 Jun 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

Chitrakoot News: ओएचई तार पर पेड़ गिरने से तेज धमाका हुआ। जिसके बाद बिजली बंद हो गई। घटना से स्टेशन पर खड़ी लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Chitrakoot: Tree fell on OHE wire, three trains affected, rail traffic restored after two hours
ओएचई तार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में कर्वी स्थित पुरानी काॅलोनी के पास ओएचई तार पर पेड़ गिर गया। इससे धमाके के साथ बिजली बंद हो गई। करंट की आशंका पर स्टेशन पर खड़ी लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री शोर मचाते हुए प्लेटफार्म पर आ गए। करीब दो घंटे यातायात बाधित रहने से तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात लखनऊ से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस प्लेटफार्म-दो पर खड़ी थी। बारिश से रात लगभग 12 बजकर 25 मिनट पर प्लेटफार्म-एक के बगल स्थित काॅलोनी की ओर खड़ा पेड़ ओएचई लाइन पर गिर गया। फाल्ट होने से लाइन टूट गई। इससे बिजली गुल हो गई। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। वाराणसी से ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन भी मंदाकिनी नदी पुल के पास खड़ी हो गई। झांसी से मानिकपुर जा रही शटल भी भरतकूप में रुक गई। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि शिवरामपुर से ओएचई ठीक करने वाले स्टॉफ को बुलाया। लगभग दो घंटे पूरी लाइन ठीक कर दी गई। दो बजकर 17 मिनट पर लाइन ठीक कराकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed