{"_id":"61c77a2dd0701e3f9a7a7c04","slug":"chitrakoot-sand-being-extracted-from-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ओवरलोड ट्रकों से सड़कों संग फसलें चौपट, कई घाटों पर नियमों को ताक पर रखकर नदियों से निकाली जा रही बालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ओवरलोड ट्रकों से सड़कों संग फसलें चौपट, कई घाटों पर नियमों को ताक पर रखकर नदियों से निकाली जा रही बालू
Sun, 26 Dec 2021 01:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:38 AM IST
सार
राजापुर एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए टीमें नियमित सक्रिय हैं। अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। ओवरलोड वाहनों की नियमानुसार चेकिंग भी कराई जाती है।
विज्ञापन
नदियों से निकाली जा रही बालू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में कई स्थानों पर नियमों को ताक पर रखकर बालू खनन जारी है। जिन घाटों का पट्टा है वहां से दूर स्थान पर नदी किनारों से बालू बिना रवन्ना ढोई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू भरे ओवरलोड ट्रक उनके खेतों से निकालते है।
इससे फसलों के साथ सड़कें भी खराब हो रही हैं। पहाड़ी व राजापुर थाना अंतर्गत नदी किनारे के घाटों पर आवंटित पट्टा स्थल से दूर स्थानों पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के नियमों को दर किनार कर बालू निकाली जा रही है। सीमांकन से अधिक बालू खनन मशीनोें से किया जा रहा है।
पहाड़ी क्षेत्र के रामगोपाल, लक्ष्मीप्रसाद,शंकर, अजय आदि किसानों ने बताया कि ओवरलोड बालू लदे वाहन उनके खेत से गुजरते हैं, जिससे फसलों को भी नुकसान होता है। राजापुर एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए टीमें नियमित सक्रिय हैं। अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। ओवरलोड वाहनों की नियमानुसार चेकिंग भी कराई जाती है।