{"_id":"63d3f86c711e6e443e15da3f","slug":"children-of-retired-employees-will-get-exemption-in-education-vice-chancellor-gave-instructions-to-make-polic-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSJMU: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा में मिलेगी छूट, कुलपति ने दिए पॉलिसी बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CSJMU: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा में मिलेगी छूट, कुलपति ने दिए पॉलिसी बनाने के निर्देश
Fri, 27 Jan 2023 09:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:45 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सुनाईं, तो वीसी विनय पाठक ने उन्हें आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को विवि कैंपस में शिक्षा के लिए विशेष छूट मिलेगा। इसके लिए नई पॉलिसी बनाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाएगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस पर पॉलिसी तैयार करने का निर्देश दिया है। पॉलिसी तैयारी होते ही उसे कार्य परिषद में रखा जाएगा।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में गणतंत्र दिवस पर कुलपति के ध्वजारोहण के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगन्नाथ राय ने भी अपने विचार रखे और अपनी समस्याओं को साझा किया। उन्होंने कहा, विवि में होने के बावजूद हमारे बच्चों भटकना पड़ता है। वो परेशान होते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की इस तकलीफ को देखते हुए विवि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मंच से ही आश्वासन दिया कि अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को विवि कैंपस में शिक्षा के लिए विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट कई तरह की हो सकती है।
विज्ञापन
विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. पाठक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कैंपस पाठ्यक्रम में छूट देने के लिए पॉलिसी तैयार करने का निर्देश दिया है। कमेटी पॉलिसी तैयार कर रही है, जल्द इसे कार्य परिषद में रखा जाएगा।