{"_id":"57815de64f1c1be1697f9ca7","slug":"children-of-foreign-country-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में धूम मचा रहे देश के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में धूम मचा रहे देश के बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में सर्व ब्राह्मण महासभा के अलंकरण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के साथ सम्मानित किए गए मेधावी। साथ में संस्था के संरक्षक केए दुबे पदमेश व अन्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश के बच्चे विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। मैंने 30 देशों का दौरा किया है। लंदन में एक साथी ने बताया था कि भारत में जो आठवीं कक्षा में पढ़ाया जाता है वह लंदन में 12 वीं में पढ़ने को मिलता है। यही कारण है कि नासा में 30 प्रतिशत भारतीय युवक काम करते हैं।
राज्यपाल यहां रविवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में सर्व ब्राह्मण सभा के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। उन्होंने कहा कि देश को एफडीआई से बहुत फायदा है। इससे विदेशी पूंजी का देश में निवेश में होगा। रोजगार के अवसर बहुत अधिक होंगे। जहां जहां जरूरत है वहां पर सरकार को एफडीआई लाना चाहिए। हमारी केंद्र सरकार यही कर रही है।
राज्यपाल ने आईएसएस में सेलेक्ट होने वाले शहर के पांचों मेधावियों शशांक त्रिपाठी, ऋषि त्रिपाठी, सुधाकर शुक्ला, राहुल रत्नम पांडेय और अलंकृता पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। आईआईटी में सेलेक्ट होने वाले नीलेश वर्मा, भरत गुप्ता, माखन सिंह, रिदम पाठक व सहित यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईएससी बोर्ड की मैरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
यहां सर्व ब्राह्मण सभा के संरक्षक केए दुबे पद्मेश, अध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी और नरेंद्र द्विवेदी मौजूद थे। गंगपुर स्थित हिंदी प्रचारिणी सभा के कार्यालय में केसरी नाथ त्रिपाठी ने हिंदी के लिए विशेष योगदान करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. निमसे को विद्याभारती और हरिभाऊ खांडेकर को भारतेंदु भारती पुरस्कार से सम्मानित किया।
संस्कार युक्त शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव
कानपुर (ब्यूरो)। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर आईआईटी कानपुर इंद्रनील मन्ना ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा छात्रों के बेहतर भविष्य की नींव है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता ने कहा कि दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से ही सफलता मिलती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शशांक ने जुगल देवी से 12वीं तक पढ़ाई की।
इसके बाद कानपुर आईआईटी से बीटेक और एमटेक करने के बाद आईएएस की परीक्षा में सफलता पाई। इसके अलावा अभिजीत गुप्ता को एम्स में 222वीं रैंक मिली है। वहीं, एम्स में चयनित अभिजीत को 2100 रुपये, जेईई एडवांस में चयनित सौरभ तिवारी, आत्रेय अग्निहोत्री, मयंक राज, अभिषेक तिवारी को 1100-1100 रुपये और यूपीएसएसई में चयनित शाश्वत गुप्ता, सुमित कश्यप, ऋषभ वर्मा, सागरिका श्रीवास्तव, मयंक त्रिवेदी, आयुष्मान, निधि गर्ग को सम्मान के तौर पर 500-500 रुपये दिए गए। इस दौरान प्रबंधक डा. कमल किशोर गुप्ता, अध्यक्ष प्रेम चंद्र गुप्ता, देवांशिका द्विवेदी आदि मौजूद रहे।