{"_id":"6875531b8c25f7f8ef0bd7ac","slug":"child-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-car-etawa-news-c-216-1-etw1005-128081-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास सोमवार रात करीब आठ बजे बेकाबू कार ने रोड पार कर रहे चार वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। इसमें बालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के धूमनपुरा निवासी श्रीकांत का पुत्र कृष्णा (4) शनिदेव मंदिर के पास रोड पार कर रहा था। इस दौरान कार ने उसको टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकजुट हो गए। परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई है। कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।