फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Changing Labels, Supplying Cough Syrup to the Drug Trade

यूपी: दिल्ली से बुंदेलखंड तक नशे का नेटवर्क; रैपर बदलकर होती थी कोडीन सिरप की तस्करी, चार गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 12:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

Banda News: खांसी की दवा (कफ सिरप) के नाम पर कोडीनयुक्त सिरप का नशे के कारोबार में इस्तेमाल करने वाले एक संगठित तस्कर नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Changing Labels, Supplying Cough Syrup to the Drug Trade
बांदा में पकड़ी गई कोडीनयुक्त सिरप की खेप - फोटो : amar ujala

विस्तार

गिरोह के तस्कर नई दिल्ली से सिरप की बड़ी खेप लाने के बाद उसके मूल रैपर बदल देते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे सामान्य मेडिकल स्टोर की सप्लाई दिखाते थे, जबकि असल में इसे नशे के सौदागरों तक पहुंचाया जाता था।

विज्ञापन

रैपर बदलकर नशे के कारोबारियों तक पहुंचाते थे

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नई दिल्ली से लाई गई कोडीनयुक्त सिरप की खेप को अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के आसपास के जिलों में नशे के कारोबारियों तक पहुंचाया जाता था। मेडिकल स्टोर में बिक्री के बजाय सिरप को नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसके लिए रैपर बदलने के साथ ही कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाते थे, ताकि परिवहन और सप्लाई संदिग्ध न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Changing Labels, Supplying Cough Syrup to the Drug Trade
बांदा में पकड़ी गई कोडीनयुक्त सिरप की खेप - फोटो : amar ujala

डीसीएम के आगे-आगे चलती थी एस्कॉर्ट कार

तस्करी के दौरान सिरप से लदी डीसीएम अकेले नहीं चलती थी। उसके आगे एक कार एस्कॉर्ट के रूप में चलती थी। पुलिस ने डीसीएम के साथ इस कार को भी बरामद किया है। कार में सवार तीन आरोपी डीसीएम के रास्ते और खेप की निगरानी करते थे। पूछताछ में पुलिस को तस्करी के नेटवर्क में इस व्यवस्था के इस्तेमाल की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

खेप पहुंचाने के मिलते थे 25 हजार

पुलिस के मुताबिक डीसीएम चालक शेखर को खेप को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 25 हजार रुपये अलग से दिए जाते थे। गिरफ्तार धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी और रोहित ने चालक को यह रकम दिए जाने की बात बताई है। इससे खेप पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों की भूमिका तय होने की जानकारी सामने आई है।

Changing Labels, Supplying Cough Syrup to the Drug Trade
बांदा में पकड़ी गई कोडीनयुक्त सिरप की खेप - फोटो : amar ujala

सप्लायर-रिसीवर तक पहुंचेगी जांच

पूछताछ में अतर्रा के कुशवाहा मैरिज हाल के पास रहने वाले प्रियांशू उर्फ किशन का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसी ने खेप मंगाई थी। वह अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं एसटीएफ और पुलिस सप्लायर और रिसीवर का पता लगाने में जुटी हैं। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

औषधि निरीक्षक ने लिया सिरप का नमूना

बरामद 250 पेटियों में 100-100 एमएल की 30 हजार शीशियां मिली हैं। औषधि निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य ने सिरप के नमूने लिए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। मामले में आगे की जांच के साथ सिरप की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed