{"_id":"6a9a4abe8d4f4a3e1d040958","slug":"kanpur-mud-house-suddenly-collapses-elderly-woman-and-her-son-injured-after-being-trapped-under-debris-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर वृद्धा और बेटा गंभीर घायल, सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर वृद्धा और बेटा गंभीर घायल, सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर
Fri, 04 Sep 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:06 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर में लगातार हो रही बारिश से बरनाव गांव में बुधवार आधी रात एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में वृद्धा व पुत्र मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बरनाव गांव में बारिश से ढहा कच्चा मकान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते बरनाव गांव में एक कच्चा मकान बुधवार आधी रात में भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें मां बेटा दब गए, जिन्हें ग्रामीणों और परिजनों ने बाहर निकाला और पतारा सीएचसी पहुंचाया। बरनाव निवासी राम प्रताप कुशवाहा (60) और उनकी माता सपना (90) के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन
तभी आधी रात में बारिश के चलते कच्ची छत दोनों के ऊपर ही गिर गई। आवाज सुन कर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब दोनों बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यहां अस्पताल से दोनों को हैलट रेफर कर दिया गया। छोटे भाई राम औतार ने बताया कि घर में रखा गृहस्थी का हजारों का सामान उसी में दब गया।
विज्ञापन
गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया
वहीं, गांव के ही टिंकू पांडे ने बताया कि गुरुवार दोपहर बारिश में उसका कच्चा घर गिर गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया। इसी तरह रिंद नदी के किनारे स्थित बाणेश्वर धाम के पंचायती जूना अखाड़ा का लगातार बारिश होने से चबूतरा धंस गया है। वहीं, कतरी देवी के करीब पांच साल पुराने मंदिर की भी दीवार गिर गई।