Banda News: यातायात माह की शुरुआत में निशुल्क हेलमेट बांटे, तीन पुलिस कर्मियों का काटा चालान
उत्तरप्रदेश में एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। बांदा में पुलिस ने अपने ही सिपाहियों के चालान काटकर यातायात माह की शुरूआत की। इसके अलावा, लोगों को निशुल्क हेलमेट बांटकर नियमित लगाने की अपील की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा में मंडलायुक्त आरपी सिंह और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पहली नवंबर से यातायात माह की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को हेलमेट बांटकर नियमित लगाने की अपील की। बांदा विकास प्राधिकरण प्रांगण में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि यातायात नियमों का पालन करें।
अपने जीवन को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चालक, जिनके पास हेलमेट नहीं मिले उन्हें निशुल्क दिए। वहीं, डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के युवा किसी वाहन का प्रयोग न करें।
डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि सडक़ दुुर्घटनाओं मेंबड़ी संख्या में लोग घायल और जानमाल से आहत होते हैं। यातायात नियमों को जाने और संकेतकों के बारे में जानकारी रखें। एसपी अभिनंदन ने भी यातायात नियमों के प्रति सचेत रहते हुए वाहन संचालन की सलाह दी।
तीन पुलिस कर्मियों का काटा चालान
सड़क नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने पुलिस कर्मियों के चालान यातायात माह नवंबर की शुरुआत की। बुधवार को सीओ (यातायात) सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
महिला कांस्टेबल सहित तीन पुलिस कर्मियों का बिना हेलमेट पर एक-एक हजार रुपये का चालान किया। सीओ ने कहा कि हर पुलिस कर्मी को नियमों का पालन करना होगा। इससे सबक लेकर आम नागरिक भी जागरुक होंगे। चेकिंग अभियान पूरे माह चलेगा।