{"_id":"6aef69dd5f39254c3409dee6","slug":"dhananjay-aradhana-ashish-and-kirti-won-the-championship-banda-news-c-212-1-sknp1006-154451-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: धनंजय, आराधना, आशीष, कीर्ति ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: धनंजय, आराधना, आशीष, कीर्ति ने जीती चैंपियनशिप
Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5- व्यक्तिगत चैंपियन को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: आयोजक।
बांदा। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में कमासिन के धनंजय, बालिका वर्ग में शाहपुर सानी की आराधना, प्राथमिक बालक वर्ग में बड़ोखर के आशीष और बालिका वर्ग में बिसंडा की कीर्ति ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
रैली में जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बिसंडा की आराधना प्रथम और जसपुरा की नाजरीन द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में बिसंडा की रुबी ने पहला और बबेरू की अंतिम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में नरैनी की टीम विजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कमासिन के धनंजय और 400 मीटर में बड़ोखर के कैलाश प्रथम रहे। योगासन में जूनियर विद्यालय बेलापुरवा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
प्राथमिक बालक वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में बड़ोखर के आशीष ने बाजी मारी। प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी में बिसंडा की टीम विजेता रही। लंबी कूद में बिसंडा की कीर्ति प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. आनंद गुप्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।
संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच देने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि खानकाह इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक शाहिद अली रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में उमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह तोमर, कुलदीप पटेल, आराधना तिवारी और डॉ. नंदिता का योगदान रहा। संचालन डॉ. इंद्रवीर सिंह और महेश साहिल ने किया।