Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An out-of-control dumper truck hit a motorcycle and crashed into a shop; a worker and the motorcyclist died.

Banda News: बेकाबू डंपर बाइक को टक्कर मार दुकान में घुसा, कारीगर और बाइक सवार की मौत

Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
An out-of-control dumper truck hit a motorcycle and crashed into a shop; a worker and the motorcyclist died.
तिंदवारी (बांदा)। कस्बे में शनिवार रात करीब नौ बजे बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बक्सा-फर्नीचर की दुकान में घुस गया। हादसे में दुकान पर काम कर रहे कारीगर और बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के इकारी गांव निवासी कमरुद्दीन (45) बक्सा दुकानदार राम प्रसाद प्रजापति के यहां कारीगरी का काम करता था। शनिवार रात फतेहपुर की ओर से आ रहे डंपर ने पहले बाइक सवार सिकंदरपुर निवासी अजीम (40) को टक्कर मारी।
विज्ञापन

इसके बाद डंपर दुकान के बरामदे में घुस गया। उसकी चपेट में आकर कमरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजीम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने बांदा-टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप पटेल ने बताया कि डंपर बेकाबू होकर दुकान में घुस गया था। हादसे में बक्सा मिस्त्री और बाइक सवार की मौत हुई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed