{"_id":"653036d9625f70a3d204dd18","slug":"cashier-accused-manager-of-indecency-called-police-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4310-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैशियर ने प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप, बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैशियर ने प्रबंधक पर लगाया अभद्रता का आरोप, बुलाई पुलिस
Thu, 19 Oct 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बे की एक बैंक शाखा में महिला कैशियर व शाखा प्रबंधक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कैशियर ने मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस बैंक पहुंच कर्मियों से जानकारी लेकर जांच शुरू की है।
बैंक शाखा के अंदर चेक के भुगतान को लेकर बुधवार दोपहर शाखा प्रबंधक व महिला कैशियर के बीच कहासुनी हो गई। शाखा प्रबंधक व महिला कैशियर ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ अभद्रता के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। देर शाम कैशियर ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगा तहरीर दे दी। वहीं शाखा प्रबंधक बिना कोई तहरीर दिए बैंक बंद कर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बैंक की महिला कैशियर ने तहरीर दी है। शाखा प्रबंधक की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। बैंक कर्मियों से जानकारी ली जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।