{"_id":"618277e454a072267469cde7","slug":"car-overturns-in-truck-collision-in-unnao-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Wed, 03 Nov 2021 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:22 PM IST
सार
उन्नाव में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में विजय कुमार (36) पुत्र लक्ष्मीनारायण, नारायण गुप्ता (57), रमेश कुमार गुप्ता (45) शामिल हैं। चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी हसनगंज के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन