{"_id":"62bfff091fbef37db66dfcc0","slug":"bundelkhand-expressway-chief-secretary-instructed-to-complete-the-work-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundelkhand expressway: आधी रात निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundelkhand expressway: आधी रात निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Sat, 02 Jul 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के ताखा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को समय से पूरा कराने के लिए प्रदेश के अधिकारी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को डीएम के निरीक्षण के दौरान कुदरैल में निर्माण कार्य की रफ्तार धीरे मिलने की जानकारी पर देर रात करीब ढ़ाई बजे स्वयं अपर मुख्य सचिव और यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी कार से पहुंच गए।
रात में उनके आने की सूचना पर डीएम-एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। रात में एसीएस ने कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर काम की समीक्षा की। कार्य किसी भी हाल में अगले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर रात में मशीनों से काम होता मिला। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया है कि लगातार कार्य की निगरानी कर उन्हें रिपोर्ट दी जाए। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।