Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Staff shortage at the 50-bed hospital causes problems for patients.

Etawah News: 50 शैया अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीजों को दिक्कत

Sun, 29 Nov 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Staff shortage at the 50-bed hospital causes problems for patients.
बकेवर। 50 शैया अस्पताल बकेवर में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद लंबे समय से खाली हैं। अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। अस्पताल में हर रोज चार से पांच सौ मरीज आते हैं। ओपीडी में अक्सर मात्र एक या दो डॉक्टर ही मौजूद रहते हैं। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के कारण डॉक्टरों को बिना स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के मरीजों का उपचार करना पड़ता है। दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक अस्पताल में न तो स्टाफ नर्स रहती है और न ही फार्मासिस्ट। डॉक्टरों ने अब बिना स्टाफ के इमरजेंसी में ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया है। इससे रात के समय आपातकालीन सेवाएं ठप होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

शासन ने अस्पताल में नर्सिंग और पैरामेडिकल के कई पद सृजित किए थे। अस्पताल शुरू होने के बाद से ही ये पद खाली पड़े हैं। नर्सिंग सिस्टर के दो पद हैं लेकिन आज तक एक भी तैनाती नहीं हुई। आठ स्टाफ नर्स के पदों के सापेक्ष पिछले डेढ़ साल से मात्र दो स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। इनमें से एक स्टाफ नर्स को जिला अस्पताल से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहले दो फार्मासिस्ट तैनात किए गए थे। एक फार्मासिस्ट का स्थानांतरण हो जाने से अब केवल एक ही बचा है। अकेला फार्मासिस्ट सिर्फ सुबह की पाली में अपनी ड्यूटी पूरी करता है। तीन स्टाफ नर्सों में से एक रात्रि ड्यूटी के बाद छुट्टी पर रहती है। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि स्टाफ की कमी से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed