{"_id":"6b0c629d32e74453e30a0eab","slug":"the-awadh-express-arrived-eight-and-a-half-hours-late-while-the-amrit-bharat-express-was-seven-hours-behind-schedule-etawah-news-c-216-1-etw1005-153976-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अवध साढ़े आठ तो अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अवध साढ़े आठ तो अमृत भारत एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई
विज्ञापन
इटावा। सुबह व देर रात धुंध की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में कुल सात ट्रेनें घंटों की देरी से आईं। सबसे अधिक अवध एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे व दरभंगा-आनंद बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन सात घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आई। ठंड में लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
रविवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों की देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन सात घंटा, वीराबल-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन एक घंटा 34 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस दो घंटा 44 मिनट, सकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन एक घंटा 6 मिनट, प्रतापनगर साप्ताहिक ट्रेन दो घंटा 10 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।
आरक्षित टिकट पर लंबी दूरी का सफर करने वाले महिला, बच्चे व वृद्धों को प्लेटफार्म पर ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मौसम की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं।