{"_id":"5e18a15e8ebc3e87a91f4983","slug":"brutally-murdered-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर झोंकने वाले युवक को किसी ने चाकुओं से गोद डाला, किए 11 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायर झोंकने वाले युवक को किसी ने चाकुओं से गोद डाला, किए 11 वार
Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह पहले लखनऊ में वाहन चेकिंग के दौरान दो दोस्तों संग पुलिस पर फायर झोंकने वाले युवक की बृहस्पतिवार की रात हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव खेत पर फेंक दिया गया। करीब ढाई महीने पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
युवक के चेहरे, पेट और गर्दन पर 11 चाकुओं के निशान मिले हैं। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर कई साक्ष्य जुटाए हैं।

सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुरसा क्षेत्र के इछनापुर गांव निवासी रजनीकांत पांडेय गांव में फर्नीचर आदि बनाने का काम करते हैं। कभी-कभी दुकान में पिता का हाथ बंटाने को उनका बेटा सचिन पांडेय (25) भी चला जाता था।
रजनीकांत की पत्नी अपनी दो बेटियों संग कुछ साल पहले अनबन होने पर लखनऊ में चली गईं थी, तब से वहीं रहती हैं। पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम छह बजे किसी का फोन आने पर सचिन बाइक से सुरसा कस्बे जाने की बात कहकर घर से निकला था।

घटनास्थल की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक घर न पहुंचने पर उसके मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। शुक्रवार सुबह छह बजे गांव की सीमा से सटे ओदरा नेवलिया गांव के पास सचिन का खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने जानकारी दी।
कुछ दूर सचिन की बाइक भी खड़ी मिली। पिता ने बताया कि सचिन का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बेटे की हत्या की आशंका जताई है। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि युवक का मोबाइल भी गायब है।
बताया कि जुलाई 2019 में लखनऊ की इंटौजा थाना पुलिस ने सचिन को उसके दो साथियों संग तमंचे संग गिरफ्तार किया था। सचिन ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से भागते समय पुलिस पर फायर झोंका था। सचिन और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बताया कि मोबाइल की काल डिटेल से हत्या का राज खुल सकता है।