फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother's friend raped a minor in Kanpur, threatened by making a video

Kanpur: नाबालिग से भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 05:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Sep 2022 05:32 PM IST
सार

नौबस्ता क्षेत्र में  नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार भी कर लिया था। बता दें कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
Brother's friend raped a minor in Kanpur, threatened by making a video
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता निवासी महिला ने अपने बेटे के मित्र पर नाबालिग पुत्री से रेप करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। महिला का आरोप है कि बेटे का यशोदा नगर निवासी मित्र अंगद मौर्य घर आया करता था।

विज्ञापन

दस अप्रैल को अंगद का बड़ा भाई पंकज मौर्य घर आया और मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर बेटी को घर भेजने को कहा। घर पहुंचने पर अंगद ने बेटी को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अंगद, पंकज व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अंगद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकि की तलाश की जारी है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed