फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Boring mechanic beaten to death in Kanpur Dehat  refused to pay advance FIR lodged against eight

Kanpur Dehat: बोरिंग मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, एडवांस ने मिलने पर किया था इन्कार, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Mar 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र बोरिंग करने से मना करने पर मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Boring mechanic beaten to death in Kanpur Dehat  refused to pay advance FIR lodged against eight
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर में शुक्रवार की देर रात बोरिंग करने से मना करने पर एक अनुसूचित जाति के युवक गांव के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांव में दो वर्ग विशेष में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर आठ के खिलाफ हत्या, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

उलरापुर निवासी सुभाष संखवार(45) घरों में सबमर्सिबल लगाने के लिए बोरिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात गांव के लोथा यादव उसे बोरिंग कराने के लिए बुलाकर घर ले गए थे। बोरिंग के लिए एडवांस रुपये न मिलने पर उसने बोरिंग करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज लोथा यादव व उसके परिवार के साथ अन्य साथियों ने उसे लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन




पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
मारपीट में गंभीर रूप से घायल सुभाष को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायल के बयान व बहन की तहरीर पर लोथा यादव, करन सिंह, शिव सिंह, अमित कुमार उर्फ छौवा, हिमांशू, ओमजी और बबिता के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed