{"_id":"57fbe3ad4f1c1b6e5228f16a","slug":"bom-decide-to-suspend-the-recruitement-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओएम लेगा शिक्षकों की भर्ती निरस्त करने का फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीओएम लेगा शिक्षकों की भर्ती निरस्त करने का फैसला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सीधी भर्ती का विज्ञापन और इंटरव्यू प्रक्रिया निरस्त करने का अंतिम फैसला बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका सर्र्कुलर राज्यपाल राम नाईक ने सात अक्तूबर को कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भेजा है। राज्यपाल ने 15 दिन में बीओएम की मीटिंग करके फैसला लेने के आदेश दिए हैं। शिक्षकों की सीधी भर्ती में धांधली के साक्ष्य मिलने के बाद राज्यपाल ने निलंबित कुलपति प्रो. मुन्ना सिंह को बर्खास्त कर दिया। अब शिक्षकों की सीधी भर्ती पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार बीओएम को दे दिया है।
विज्ञापन
बीओएम में सरकार और कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि होते हैं। अब 22 अक्तूबर तक बीओएम की मीटिंग करके अंतिम फैसला लिया जाना है। सूत्रों ने बताया कि सीधी भर्ती का विज्ञापन मार्च, अप्रैल 2015 में निकला था। 77 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया दिसंबर 2015 में शुरू हुई लेकिन धांधली के आरोप के बाद रिजल्ट घोषित करने पर रोक लग गई।
विज्ञापन