{"_id":"5be1773abdec22695a4bed93","slug":"bollywood-singer-ankit-tiwari-launched-album-naina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने लांच किया एलबम ‘नैना’, ग्रीन दिवाली मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने लांच किया एलबम ‘नैना’, ग्रीन दिवाली मनाने की अपील
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:49 PM IST
सार
- शहरवासियों से इस बार ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने सोमवार को कानपुर के सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में नया म्यूजिक वीडियो एलबम ‘नैना’ लांच किया। उन्होंने कहा कि एक गायक होने के नाते खुद को और मजबूत करने के लिए यह एलबम लांच किया है।
उन्होंने बताया कि इस एलबम की शूटिंग कतर (दोहा) में की गई है। इसमें अंकित की को-स्टार एंजिला किशलियंजकी हैं। अंकित ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। आने वाले प्रोजेक्ट कि जानकारी देते हुए अंकित ने बताया कि रॉ, बटाला हाउस और मोहित सूरी की एक फिल्म में उन्होंने गीत गाए हैं। जल्द ही ये फिल्में रिलीज होंगी।
ग्रीन दिवाली मनाएंगे
उन्होंने कहा कि शादी के बाद पहली दिवाली शहर में होगी। यहां पर दिवाली मनाना हमेशा से खास होता है। इस बार वह बिना पटाखों के दिवाली मनाएंगे। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से भी ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की।
विज्ञापन
हुनर को भी दे रहे मंच
अंकित ने बताया कि शहर के बच्चों को बॉलीवुड में गायिकी के लिए मंच दिलवाने के लिए उन्होंने बीएच म्यूजिक कैफे म्यूजिकल टीम बनाई है। इसके जरिए वह हुनरमंद बच्चों को म्यूजिक की बारीकियां सिखाएंगे और बड़ा मंच दिलवाने में मदद करेंगे। इसके लिए किसी भी तरह की फीस वह नहीं ले रहे हैं। इस टीम में कानपुर के शुभ व लखनऊ के अभिषेक शामिल है जिनको उन्होंने गायिकी की बारीकियां सिखाईं हैं। इस मौके पर सिंगर गुंतास भी मौजूद थीं। गुंतास ने अंकित से सिंगिंग के कई टिप्स लिए। इस मौके पर अंकुर तिवारी आदि मौजूद थे।