फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP leader Naresh Agarwal gave big statement on plantation and cow shed in hardoi

भाजपा के 'नरेश' ने अपनी ही सरकार की खोली पोल, साथ ही बोले- जल्द मिलेगा पूरे देश को शुभ समाचार

Sun, 06 Oct 2019 04:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Naresh Agarwal  gave big statement on plantation and cow shed in hardoi
नरेश अग्रवाल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने प्रदेश में गत दो वर्षों के दौरान पौधरोपण अभियान पर सवाल खड़ा किया है। नरेश अग्रवाल ने कहा है कि पौधरोपण का तरीका उचित नहीं है। अधिकारी पौधरोपण में औपचारिकता पूरी करते हैं। अगर वास्तव में पौधरोपण करना है तो हर व्यक्ति को एक-एक पौधा देकर उसके संरक्षण का भी संकल्प कराना चाहिए।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने गोशालाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया। हरदोई में वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि रिकार्ड पौधरोपण के नाम पर अधिकारी सिर्फ खानापूरी करते हैं। यही कारण है कि 90 फीसदी से अधिक पौधों का कोई अता-पता नहीं चलता। उन्होंने बताया कि जनपद में कराए गए पौधरोपण की विस्तृत जांच कराने के लिए डीएम को कहा है।
विज्ञापन

गोशालाओं के संचालन पर तल्खी दिखाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गोशालाओं में न तो भूसा है और न ही दाना चारा। अफसर भी गंभीर लापरवाही कर रहे हैं और इसीलिए गोशालाओं में मवेशियों की मौत हो रही है। बीते दिनों विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान विपक्ष की गैरहाजिरी पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष को अच्छा आईना देखना चाहिए और मैजिक मिरर से बचने की जरूरत है। विपक्ष सरकार के खिलाफ खुद को खड़ा नहीं कर पा रहा है। 

जल्द मिलेगा पूरे देश को शुभ समाचार 
नरेश अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही पूरे देश को शुभ समाचार अयोध्या में राम मंदिर को लेकर मिलेगा। पिछले हजारों वर्षों की तपस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी करेंगे। देश के अल्पसंख्यकों को भी मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। यह भी समझना चाहिए कि बाबर 700 साल पहले आया और भगवान राम 5 हजार वर्ष पहले। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री ने विश्वव्यापी अभियान चलाया, जिसे पूरे विश्व में न सिर्फ सराहा गया, बल्कि साथ भी मिला। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री के लिए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत ने जरा सी आंख भी टेढ़ी कर दी तो पाकिस्तान का अस्तित्व मिट जाएगा।

अधिकारी न करें लोकार्पण और शिलान्यास 
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से अधिकारी विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने इसे शासनादेश की अनदेखी बताते हुए कहा कि अधिकारी लोकार्पण और शिलान्यास खुद न करें बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण और शिलान्यास कराएं।

यह भी कहा नरेश ने
- जल्द ही राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल की स्मृति में कराया जाएगा।
- जनप्रतिनिधि सरकारी धान खरीद पर निगाह रखें और बिचौलियों को हावी न होने दें।
- सिंगलू यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की मुहिम में सभी दें प्रधानमंत्री का साथ।
- अशिक्षा मुक्त भारत और स्वस्थ भारत के क्षेत्र में हर व्यक्ति करे सहयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed