फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP leader arrested for misbehaving with woman MLA SP workers had protested had filed a report

Kanpur: महिला विधायक से अभ्रदता करने वाला तथाकथित BJP नेता गिरफ्तार, सपाइयों ने थाने में किया था धरना-प्रदर्शन

Fri, 10 Jan 2025 02:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

Kanpur News: महिला विधायक नसीम सोलंकी से अभद्रता करने वाले तथाकथित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि तथाकथित भाजपाई और विधायक के बीच बातचीत के दो ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
BJP leader arrested for misbehaving with woman MLA SP workers had protested had filed a report
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर हाल ही में जीतकर आईं महिला विधायक नसीम सोलंकी का तथाकथित भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने दूसरी बार अपमान किया। मामले में पुलिस ने सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने वाला तथाकथित भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि समाजवादी विधायक नसीम सोलंकी को फोन पर धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार सुबह आरोपी धीरज चड्डा को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

दो ऑडियो हुए थे वायरल

बता दें कि तथाकथित भाजपाई और विधायक के बीच बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें उसने महिला विधायक से अभद्र भाषा में बात की है। धीरज चड्ढा की दो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें वह जनप्रतिनिधि से असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी एक आडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें धीरज ने नसीम सोलंकी से अभद्र भाषा में बात की थी। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed