फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP deliberately changed the date, yet SP will win all nine seats: Akhilesh

इटावा-भाजपा ने जानबूझकर तारीख बदली, फिर भी सभी नौ सीटें जीतेगी सपा: अखिलेश

Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP deliberately changed the date, yet SP will win all nine seats: Akhilesh
फोटो 28
विज्ञापन


- करहल चुनाव को लेकर सैफई स्थित सपा कार्यालय पर बैठक करते हुए सपा अध्यक्ष ने किया दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई (इटावा)। भाजपा ने जानबूझकर उपचुनाव की तारीख बदली है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा पहले की तारीख पर भी जीत रही थी और भी सभी नौ सीटों पर रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। यह दावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल चुनाव को लेकर सैफई स्थित कार्यालय में बैठक में कही।

कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए हुए उन्होंने कहा कि हम उपचुनाव में नौ में नौ सीट जीत रहे हैं। तारीख बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम पहले निर्धारित तारीख पर भी जीत रहे थे और अभी भी जीतेंगे। भाजपा वालों ने जानबूझकर तारीख बदली है। क्योंकि दीपावली पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने घर आए थे, जो भाजपा के खिलाफ मतदान करते।
विज्ञापन

कहा कि भाजपाई कहते हैं बटेंगे तो कटेंगे, लेकिन हम लोग पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को जोड़कर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैफई के जिस 500 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का नौ माह पहले उद्घाटन करके यहां से गए है, वह आज तक चालू नहीं हो सका है। अस्पताल में एक भी बेड नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार में 300 बेड की गायनी अस्पताल का कार्य शुरू किया गया था। सरकार के बजट न देने के कारण वह आज तक अधूरा पड़ा है। जबकि 300 बेड अस्पताल अगर चालू हो जाता तो आठ से 10 जनपदों की महिलाओं को यहां पर इलाज मिलता। इस दौरान सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पाल अपने साथ खजांची (बालक) को लेकर पहुंची। सपा मुखिया ने खजांची से मुलाकात की और लखनऊ में जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 2016 में की गई नोटबंदी के दौरान एटीएम की लाइन में पैदा हुए खजांची का अब आठवां जन्मदिन मनाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव, अलोक शाक्य, विधायक प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed