{"_id":"5fc39e468ebc3e74f6226374","slug":"banda-high-court-lawyer-dies-in-a-fierce-collision-between-two-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कारों की टक्कर में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत, घायल सब रजिस्ट्रार कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कारों की टक्कर में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत, घायल सब रजिस्ट्रार कानपुर रेफर
Sun, 29 Nov 2020 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा में दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक कार के चालक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में बैठे हाईकोर्ट के सब रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। अधिवक्ता अपनी कार से सब रजिस्ट्रार को लेकर उनके पैतृक गांव इंगोहटा (हमीरपुर) जा रहे थे। दूसरी कार में सिर्फ चालक था। उसको हल्की चोटें आईं। उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती किया गया है।
प्रयागराज के राजरूप पुर कोतवाली के कालिंदीपुरम निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजय कुमार (45) पुत्र सोहनलाल रविवार की सुबह अपनी आल्टो कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट के सब रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद वर्मा (56) पुत्र महेश्वरीदीन को लेकर हमीरपुर स्थित उनके पैतृक गांव इंगोहटा जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 9 बजे कार बांदा जिले के बबेरू कोतवाली के टोला कलां गांव के पास सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई। दोनों कारों की रफ्तार तेज होने से आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में अजय कुमार और जगदीश वर्मा फंस गए।

इनोवा कार चालक बबलू (38) पुत्र शिवकुमार निवासी नौबस्ता (कानपुर) को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता और सब रजिस्ट्रार को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अधिवक्ता अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सब रजिस्ट्रार को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इनोवा कार में सिर्फ चालक था। वह किसी काम से मरका जा रहा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, मृतक अधिवक्ता के रिश्तेदारों ने बताया कि अजय की शादी इसी वर्ष जून माह में रेखा के साथ हुई थी। वे तीन भाइयों में छोटे थे। बताया कि हाईकोर्ट में तीन दिन की छुट्टी होने पर अजय सब रजिस्ट्रार के साथ उनके पैतृक गांव जा रहे थे।