फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inspection following allegations of extortion on social media

Banda News: सोशल मीडिया पर वसूली के आरोप के बाद निरीक्षण

Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspection following allegations of extortion on social media
चित्रकूट। जननी सुरक्षा योजना में पैसे वसूलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम पुलकित गर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। सुबह सीडीओ डीपी पाल और सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पहले यूपीपीसीएल और और एसएडीए द्वारा चल रहे कार्यों का जायजा लिया। रजिस्ट्रेशन काउंटर, अग्निशमन वाटर टैंक और फॉल सीलिंग सुंदरीकरण के कार्य की प्रगति अवर अभियंता ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह से जानी। जननी वार्ड में भर्ती में विनीता देवी, राशि, मंतो देवी, गोमती यादव और सुमन देवी से अलग-अलग पूछताछ की गई। सभी ने बताया कि दवा फ्री मिल रही है, किसी ने पैसा नहीं मांगा।
विज्ञापन

अफसरों ने वार्ड की आया, स्टाफ नर्स और ड्यूटी डॉक्टर को सख्त निर्देश दिए गए। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीएमएस ने तीन डॉक्टरों डॉ. आरबी पाल, डॉ. हरिश्चंद्र अग्रवाल और डॉ. ऋषि कुमार की समिति बना दी है, जो जल्द रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed