फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cultural programs add to the festive fervor of Ganesh Mahotsav.

Banda News: गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 16 Sep 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs add to the festive fervor of Ganesh Mahotsav.
फोटो 24- गणेश भवन में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
बांदा। नूतन बाल समाज की ओर से शहर के गणेश भवन में आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से रात तक विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

शाम को अनुपमा त्रिपाठी एंड पार्टी के कलाकारों की गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह, संरक्षक अशोक अवस्थी और सुशीला त्रिपाठी ने किया।
दीनदयाल सोनी व अनीता गुप्ता ने नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। प्रभावती अवस्थी, मधु सिंह व शकुंतला गुप्ता की देखरेख में हुई मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राहुल सेन, धनीराम वर्मा, नीरज त्रिपाठी व रजोला त्रिपाठी ने कुर्सी दौड़ कराई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को अनुपमा त्रिपाठी एंड पार्टी के कलाकारों ने गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुपमा त्रिपाठी, ज्योत्सना पुरवार, प्रमोदनी अवस्थी, निखिल सक्सेना, सत्यनारायण श्रीवास, राजाबाबू साहू व विजय ओमर समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संचालन संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने किया।


उधर, वहीं बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर, अद्भुत शिव मंदिर, आम चौराहा और औगासी रोड सहित कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गईं हैं।प्रतिमाओं की आरती के लिए मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रहीं है।

फोटो 24- गणेश भवन में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो 24- गणेश भवन में नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed