फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda,chitrakoot me 11 postive mile

बांदा, चित्रकूट में ग्यारह संक्रमित मिले

Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
banda,chitrakoot me 11 postive mile
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट में वैसे तो कोरोना संक्रमण अंतिम सांसें गिन रहा है, लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। रविवार को बांदा में जहां चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं चित्रकूट में भी सात मरीज मिले। उधर, दोनों जिलों में 21 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

बांदा में रविवार को सिर्फ चार कोरोना संक्रमित पाए गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के हवाले से सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि नए चार संक्रमितों के साथ अब जनपद में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,683 हो गई। रविवार को आठ मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को चले गए। अब तक 10,460 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीजों में दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। पिछले 24 घंटे में आरटीपीसीआर से 1923, ट्रूनॉट से 5 और एंटीजेन से 2874 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 147 मौतें हुईं।
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट जिले में तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव का एक भी मरीज न मिलने के बाद अब फिर मरीज मिलने से लोगों में थोड़ी बेचैनी है। राहत की बात है कि ऐसे मरीजों की संख्या बेहद कम है। रविवार को सात नए मरीज मिले, वहीं पहले से पॉजिटिव मरीजों में 13 स्वस्थ भी हो गए। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को कुल 1319 की जांच कराई गई, जिसमें सात पॉजिटिव केस मिले हैं। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 13 एवं क्रियाशील केसों की संख्या 47 है। जिले में मृतकों की संख्या 76 है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
बांदा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल तिवारी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर रोडवेज बसों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने की मांग की। कहा कि रोडवेज बसों में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। चूक महामारी का रूप ले सकती है। चालक-परिचालक सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं करते। बसें भी सैनिटाइज नहीं की जा रहीं। नतीजे में संक्रमित सवारी से कई लोग बीमार हो सकते हैं। (संवाद)
शिविर में 145 का टीकाकरण
अतर्रा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदौसा में 135 का आरटीपीसीआर व 145 का एंटीजन टेस्ट किया गया। 145 लोगों को टीकाकरण किया गया। एसडीएम सौरभ शुक्ला, नरैनी सीएचसी अधीक्षक डा. देव तिवारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक दीपेंद्र मिश्र, सीएचओ विक्रम सिंह, आशा, आंगनबाड़ी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
कोविड रोकथाम के लिए 10 टीमें गठित
मटौंध। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए नगर पंचायत में 10 निगरानी टीम गठित की गई हैं। टीम लीडर वार्ड सदस्य को बनाया गया है। नगर पंचायत की ओर से हर टीम को मेडिकल किट भी दी गईं हैं। घर-घर सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह व ईओ विजय बहादुर ने बताया कि निगरानी टीमें जरूरतमंदों को दवाइयां देते हैं। प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में हर दिन सफाई अभियान और सैनिटाइजर अभियान चलाया जा रहा है। जलकल विभाग के टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है। (संवाद)
एनजीओ भी करेंगे वैक्सीनेशन में मदद
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट में एनजीओ के साथ वैक्सीनेशन के लिए हुई बैठक में विचार विमर्श किया। एनजीओ के संचालक ने इस वैक्सीनेशन में सहयोग के लिए सहमत जताई और कुछ गांवों को चुना है। बैठक में पीरामल फाउंडेशन के संचालक नफीस अहमद, एजुकेट गर्ल के संचालक शबनम सैफी, विद्या वेलफेयर सोसाइटी के संचालक ममता सोनी, ग्रामीण विकास संस्थान संग सीडीओ अमित आसेरी, एडीएमगणेश प्रसाद सिंह एवं एसडीएम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित
मऊ/शिवरामपुर। मऊ ब्लाक के बांधी गांव में भाजपा जिला मंत्री प्रेमलाल बाल्मीकि के नेतृत्व में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार की मौजूदगी में केंद्र सरकार के सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हुए कार्यक्रम में वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों से कहा कि कोविड टीका लगवाएं। इस मौके पर विवेक केसरवानी, अंबिका शुक्ला, नीरज पयासी, रामदीन, लखन, राजेश बाल्मीकि, नत्थू, राजाराम आदि मौजूद रहेे। उधर, शिवरामपुर के भैसौंधा गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कोरोना संकट को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने फावड़ा चलाकर कचरे को साफ किया। (संवाद)
सरकारी भवनों में किया सैनिटाइजेशन
चित्रकूट। स्वास्थ्य व अग्निशमन टीम ने रविवार को जिले के बेड़ीपुलिया, लूप लाइन चौराहा, तुलसी इंटर कॉलेज, थाना राजापुर, बरगढ़ थाना, कार्यालय, आवास, ग्राम सचिवालय, ग्राम चकोर, पूरब पताई, राजकीय संप्रेक्षण गृह कर्वी आदि जगहों पर सैनिटाइजेशन किया गया है। इसके अलावा मुख्यालय के बाल सुधार गृह व अन्य कार्यालय भवन में भी सैनिटाइज किया है। (संवाद)
ग्रामोदय विवि स्टाफ के लिए वैक्सीन जरूरी
खोही। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि कुलपति प्रो. नरेशचंद्र गौतम ने रविवार को वर्चुअल बैठक में कहा कि आयु वर्ग की पात्रता के अनुरूप अनिवार्य रूप से स्टाफ अपने परिवार के लोगों को वैक्सीन लगवाएं। वहीं, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार द्वारा कोविड से बचाव के लिए विवि स्टाफ को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना संक्त्रस्मण को यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर ही रोकने के लिए संपूर्ण स्टाफ को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य करने के साथ मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर मास्क के कोई भी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश नहीं पा सकेगा। (संवाद)
टीकाकरण को युवाओं में उत्साह
चित्रकूट। एक जून से शुरू होने वाले टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह है। शहर के कई युवाओं ने कहा कि वह काफी पहले से इंतजार कर रहे थे। टीका लगवाने का ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। युवाओं के टीकाकरण को लेकर जिले के लिए पांच हजार डोज वैक्सीन फिलहाल उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल डा. मुकेश पहाड़ी का कहना है कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। निर्धारित सेंटरों में टीमें लगाई जाएंगी। पांच हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद आवश्यकतानुसार वैक्सीन उपलब्ध होगी। युवा कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर टीका लगवा सकते हैं। (संवाद)

सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिला न्यायालय मेें न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता टीका लगवाएंगे। सीआईसी कर्वी में हाईस्कूल व इंटर कालेज के शिक्षक टीकाकरण कराएंगे। जिला अस्पताल पर मीडिया कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। एलआईसी आफिस कर्वी केवल एलआईसी कर्मियों को टीके लगेंगे। स्वास्थ्य केंद्र बरवारा में शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा सीएचसी मानिकपुर, सीएचसी रामनगर, सीएचसी शिवरामपुर, सीएचसी मऊ, शहरी पीएचसी कर्वी प्राथमिक विद्यालय कपसेठी कवीं व प्राथमिक विद्यालय कसहाई कवीं सेंटर में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed