फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Chief Minister of Chhattisgarh reached Kalinjar fort

बांदा: कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा ऐतिहासिक स्थल

Tue, 16 Nov 2021 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Nov 2021 03:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कांलिजर के बारे में जानकारी की। वहीं कालिंजर शोध संस्थान के प्रबंधक अरविंद छिरौलिया ने उन्हें स्थल के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया।

विज्ञापन
Banda: Chief Minister of Chhattisgarh reached Kalinjar fort
कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान नीलकंठ के दर्शन किए और ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी ली। मेला मैदान में हेलीकॉप्टर उतरा तो पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया, इसके बाद उनका काफिला कालिंजर दुर्ग पहुंचा।
विज्ञापन


कहा जा रहा है वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बांदा आगमन का प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन ने आनन फानन प्राथमिक तैयारियां कराई। मेला मैदान में हेलीपैड दुरुस्त कराया गया और सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को लगाया गया।
विज्ञापन


दोपहर 12:40 बजे उनका हेलीकॉप्टर मेला मैदान में उतरा। हालांकि 12:35 के तय समय से पांच मिनट देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कांलिजर के बारे में जानकारी की। वहीं कालिंजर शोध संस्थान के प्रबंधक अरविंद छिरौलिया ने उन्हें स्थल के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया। कालिंजर ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed