फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Baby Games' to be held at Green Park for the first time.

Kanpur News: ग्रीनपार्क में पहली बार होंगे बेबी गेम्स

Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
'Baby Games' to be held at Green Park for the first time.
कानपुर। छोटी उम्र में बच्चों को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार बेबी गेम्स-2026 का आयोजन किया जाएगा। पांच से नौ अक्तूबर तक होने वाले इस आयोजन में तीन से आठ वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं 26 अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि बेबी गेम्स में भाग लेने के लिए कानपुर के अलावा अन्य शहरों के बच्चे भी पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में किसी भी बच्चे के लिए स्थान संबंधी बाध्यता नहीं रखी गई है। ओलंपिक एसोसिएशन और कर्णधार क्लब के संयुक्त आयोजन में होने वाले बेबी गेम्स का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है।
विज्ञापन

आयोजकों का दावा है कि इस तरह का आधिकारिक आयोजन भारत में पहली बार ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से किया जा रहा है। बेबी गेम्स में कुल 26 खेलों को शामिल किया गया है। जल्दी सारे खेलों की सूची जारी की जाएगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं दोनों को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed