फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayan Akram secures a spot in the Indian Under-19 cricket team.

Kanpur News: अयान अकरम ने बनाई भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह

Fri, 28 Aug 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ayan Akram secures a spot in the Indian Under-19 cricket team.
कानपुर। प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज अयान अकरम ने अपने शानदार खेल से भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज के लिए हुआ है। पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट और दूसरा पांच से आठ अक्तूबर तक अहमदाबाद में होगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-डे सीरीज से पहले भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से भारतीय अंडर-19 टीम में चयनित होने वाले अयान एकमात्र खिलाड़ी हैं। मूलरूप से सहारनपुर के अयान ने बीते सत्र में गेंदबाजी से जबरदस्त प्रभाव छोड़ा। पिछले वर्ष बंग्लूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जगह बनाने के बाद उन्होंने इस सीजन में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 37 विकेट झटके। वह देश में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे। अयान ने बल्ले से करीब 300 रन बनाए और टीम के लिए उपयोगी ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर व सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed