{"_id":"661c2365d8257e006802d2d4","slug":"authorities-investigate-into-teens-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-111351-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोर की मौत के मामले में अधिकारियों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोर की मौत के मामले में अधिकारियों ने की जांच
Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
रनियां। विसायकपुर स्थित एक फैक्टरी में पाइप के नीचे दबने से किशोर की मौत हो गई थी। इस मामले में जिला उद्योग केंद्र, श्रम व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की है। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से जरूरी कागजात दिखाए जाने नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है।
अकबरपुर तहसीलदार पवन कुमान, उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक हिमांशु भट्ट ने शनिवार को दोपहर जांच की। इसके बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिनव पांडेय, राजेश श्रीवास्तव व सहायक निदेशक कारखाना सचिन यादव भी पहुंचे और घटना को लेकर जांच की। अधिकारियों ने फैक्टरी में सुरक्षा व्यवस्था देखी। जांच में फैक्टरी प्रबंधन लाइसेंस, कर्मचारियों के हाजिरी, वेतन रजिस्टर व अन्य जरूरी की जानकारी ली। सहायक श्रम आयुक्त अवधेश वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड के हिसाब से मृतक की उम्र 16 वर्ष है। जबकि पिता मेराज के अनुसार मृतक की उम्र 19 साल थी। दो दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की सही उम्र की जानकारी हो सकेगी। फैक्टरी प्रबंधन को एक सप्ताह में कागजात दिखाने का समय दिया गया है। तय समय में कागजात न दिखा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 10 अप्रैल को फैक्टरी में पाइप लाइन शिफ्ट करने के दौरान हाइड्रा का पट्टा टूट जाने से नीचे काम कर रहे किशोर उवैश निवासी भुजपुरा की मौत हो गई थी।