{"_id":"618578aebfe777627a338482","slug":"auraiya-today-along-with-medical-college-cm-yogi-will-give-gift-of-12-development-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : आज मेडिकल कॉलेज के साथ 109 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम
Sat, 06 Nov 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:02 AM IST
सार
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 590 पुलिस कर्मचारियों के साथ दो कंपनी पीएसी चप्पे-चप्पे पर निगेहबानी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक जिला एक मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम के दौरान जहां 280 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे वहीं 109 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री औरैया जिले में 280 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, पांच सौ बेड का चिकित्सालय, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के अलावा लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल एवं जिम, 460 क्षमता का छात्रावास, आवासीय भवन के अलावा प्ले ग्राउंड का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
बताया कि ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद इटावा डॉ.रामशंकर कठेरिया, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, बिूधना विधायक विनय शाक्य भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे 590 पुलिस कर्मी, दो कंपनी पीएसी
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 590 पुलिस कर्मचारियों के साथ दो कंपनी पीएसी चप्पे-चप्पे पर निगेहबानी करती नजर आएंगी। वहीं आसमान से ड्रोन भी लगातार निगेहबानी पर रहेगा। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ स्तर के कई अधिकारी तैनात किए जाएगें। पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया जा है है।