{"_id":"6936b7b37c67e58be40c9713","slug":"auraiya-six-individuals-involved-in-counterfeit-currency-racket-arrested-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नकली करेंसी का धंधा कर रहे छह गिरफ्तार, 2.20 लाख के जाली नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नकली करेंसी का धंधा कर रहे छह गिरफ्तार, 2.20 लाख के जाली नोट भी बरामद
Mon, 08 Dec 2025 05:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:05 PM IST
सार
जालसाजों के कब्जे से 2.20 लाख के जाली नोट और 75 लाख के चिल्ड्रेन बैंक नोट मिले। लाल-नीली बत्ती और न्यायाधीश का लोगो लगाकर धोखा देते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया के माध्यम से जाली नोटों का धंधा करने वाले छह जालसाजों को पुलिस ने सोमवार को देवकली चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्टाग्राम पर असली के बदले नकली नोट देने की बात कहकर फंसाते थे। बाद में कुछ असली और जाली नोटों के बीच चिल्ड्रेन बैंक के नोट देकर गायब हो जाते थे। पुलिस ने उनके पास से लाल-नीली बत्ती और न्यायाधीश का लोगो लगी कार के साथ ही असली और जाली नोट भी बरामद किए हैं।
कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जाली नोटों का धंधा चला रहे हैं। इस पर एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सूचना के आधार पर सोमवार को टीम ने देवकली चौकी के पास खड़ी एक लाल-नीली बत्ती और न्यायाधीश का लोगो लगी क्रेटा कार की तलाशी ली। कार से बड़ी संख्या में जाली नकदी और असली नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने कार में मौजूद छह जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल, 2.20 लाख रुपये के जाली नोट, 5.07 लाख के असली नोट और 75 लाख के चिल्ड्रेन बैंक (बच्चों के खेलने वाले) नोट मिले हैं। असली नोट जाली नोटों को बेचने के एवज में उन्होंने लोगों से वसूल किए थे। वहीं कार से एक न्यूज चैनल की माइक आईडी भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एटा, मथुरा, दिल्ली और अलवर के हैं आरोपी
पकड़े गए जालसाजों में एटा के थाना कोतवाली के शांतिनगर निवासी मनीष पचौरी, पिलुआ थाना स्थित बड़ागांव निवासी मुनेश चंद्र, मथुरा के थाना हाईवे स्थित राधापुरम एस्टेट निवासी राहुल शर्मा, मथुरा कोतवाली के ज्योति नगर निवासी दिलीप, दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन निवासी आकाश बिचपुरिया और राजस्थान के अलवर के थाना मड्डेन स्थित नन्नेवास निवासी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली का आकाश बिचपुरिया है गैंग का सरगना
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली के महिपालपुर एक्सटेंशन निवासी आकाश बिचपुरिया उन्हें इस धंधे में लाया था। वहीं इस पूरे गैंग का सरगना है। इसके साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो केवल मनीष पचौरी पर एटा की सदर कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज है, अन्य का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

सोशल मीडिया के माध्यम से जाली नोटों का धंधा करने वाले छह जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी जारी है, प्रयास है कि इससे जुड़े अन्य आरोपियों तक भी जल्द पहुंचा जाए। - अभिषेक भारती, एसपी, औरैया