फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water hyacinth causes trouble; water flow in Ahnaiya River obstructed.

Auraiya News: जलकुंभी से आफत, अहनैया नदी में रुका जलप्रवाह

Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water hyacinth causes trouble; water flow in Ahnaiya River obstructed.
फोटो -8- पुल के समीप जमा जलकुंभी। संवाद
अछल्दा। ब्लॉक क्षेत्र के गुनोली गांव के समीप से गुजरी अहनैया नदी में बारिश के मौसम के साथ ही जलकुंभी भी बहकर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भारी मात्रा में बहकर आई जलकुंभी गांव को जोड़ने वाले वर्षों पुराने पुल के पास आकर अटक गई है। देखते-ही-देखते पुल के एक छोर पर करीब 200 मीटर तक जलकुंभी का अंबार लग गया है, इससे पानी का बहाव काफी हद तक थम गया है।
विज्ञापन

जलकुंभी के जमाव और पानी के रुकावट के कारण पुल पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि पुल काफी पुराना है और यदि जलकुंभी के भारी वजन व पानी के दबाव को जल्द कम नहीं किया गया तो पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसके अलावा यदि कोई मवेशी या जानवर नदी में उतरता है, तो जलकुंभी के जाल में फंसकर हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

पानी की सुचारू निकासी न होने से आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण श्याम जी तिवारी, विनीत भदौरिया, अनोज बाथम, परितोष बाथम और सुरेंद्र दीक्षित सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से अविलंब जलकुंभी को नदी से बाहर निकलवाने और साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed