फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh questions GDP growth; corners government on inflation and unemployment.

Auraiya News: अखिलेश ने जीडीपी वृद्धि पर उठाए सवाल, सरकार को महंगाई-बेरोजगारी पर घेरा

Mon, 07 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh questions GDP growth; corners government on inflation and unemployment.
फोटो -25- कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। संवाद
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बिधूना पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सहारनपुर में मस्जिद पर हुई कार्रवाई समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने जीडीपी वृद्धि के सरकारी दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं शून्य जीडीपी तो नहीं है।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब लोग दूसरे धर्मों का सम्मान करेंगे। एक सच्चा सनातनी, संत और हिंदू कभी दूसरे धर्म का अपमान नहीं कर सकता। भारतीय परंपरा में वसुधैव कुटुंबकम का भाव रहा है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि जीडीपी एक गणना और अनुमान है।
विज्ञापन

विकास की असली तस्वीर रोजगार, महंगाई और सुविधाओं से सामने आती है। उन्होंने रोजगार और नौकरियों की समस्या का जिक्र किया। पेट्रोल-डीजल लगातार महंगा होने पर भी चिंता जताई। जमीनी स्तर पर बदलाव न होने से जीडीपी बढ़ने के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। शून्य जीडीपी का अर्थ है कि व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिधूना क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति का जिक्र किया। कहा कि फोरलेन जहां तक बनी थी, उसके आगे नहीं बन पाई। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने एंबुलेंस और 100 नंबर सेवा की स्थिति पर भी सवाल उठाए। पुलिस व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि हथेली गरम होने पर पुलिस नरम हो जाती है।
------------
गौरव के घर पहुंचे अखिलेश, भीड़ से मची अफरा तफरी
दोपहर में अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ मंच पर चढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अखिलेश वहां से वापस लौट गए और पूर्व सपा नेता अंबार सिद्दीकी के घर गए। उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। करीब दोपहर दो बजे वह दोबारा गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे और दुख जताया। उन्होंने नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के आवास पर भी जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

----------
यही हिंदुस्तानियत और भारत की ताकत
अखिलेश ने सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी का समाधान न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में हजारों करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए भाजपाइयों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का सम्मान करना ही भारत की ताकत और हिंदुस्तानियत है। अंबार सिद्दीकी के परिवार से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत की खूबसूरती बताई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जाति और धर्म के लोग मिलकर रहते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed