{"_id":"6a9db5889a65ba4c10017f68","slug":"despite-the-provision-to-replace-the-transformer-within-24-hours-it-was-not-replaced-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151090-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के प्रावधान के बावजूद नहीं बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के प्रावधान के बावजूद नहीं बदला
Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर निजी नलकूप का खराब ट्रांसफार्मर समय से न बदलने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका नलकूप का ट्रांसफार्मर 30 अगस्त 2026 को खराब हो गया था। इसकी सूचना उसी दिन सहायक अभियंता एवं जेई पावर हाउस चपटा, अजीतमल को दे दी गई, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेई राकेश कुमार द्वारा समस्या के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने एसडीओ विद्युत विभाग अजीतमल को भी समस्या से अवगत कराया है। बताया कि नलकूप बंद होने के कारण खेत में खड़ी धान की फसल में बालियां निकलने के समय पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई सहित 1912 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराते हुए ट्रांसफार्मर जल्द बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता चपटा राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पहले ही पूर्ण की जा चुकी है। लेकिन स्टोर में माल न होने के चलते देरी हुई है। ट्रांसफार्मर सोमवार को लग जाएगा।