{"_id":"6882897e78839335480ee249","slug":"asha-anganwadi-and-anm-should-go-door-to-door-and-provide-health-related-information-dm-kanpur-news-c-220-1-ka21001-129544-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम घर-घर जाकर दें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम घर-घर जाकर दें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी : डीएम
Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट के सभागार में हुई। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देकर जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत लाभार्थियों के एक सप्ताह में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से स्वास्थ्य योजनाओं से आमजन को लाभांवित कराए जाने को कहा। टीकाकरण सत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण, पोषण, प्रसव पूर्व देखभाल जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पूरा किया जाए। शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष पुरुष नसबंदी, टीकाकरण आदि में प्रगति लाने के निर्देश दिए। मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के लिए जोखिम पूर्ण प्रसव की पहचान कर समय से भर्ती कराए जाने की बात कही। साथ ही बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में 10 अगस्त से 28 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार कर टीमों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। डीएम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत संदलपुर व सरवनखेड़ा विकास खंड में 11 अगस्त को स्कूलों व कालेजों में दवा खिलाए जाने की बात कही। साथ ही छूटे लोगों को 14 अगस्त को दवा खिलाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ लक्ष्मी एन, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, सीएमएस वंदना सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान आदि मौजूद रहे।