{"_id":"68f93a504c7ff766340c5f01","slug":"apply-for-the-single-girl-child-scholarship-by-october-23rd-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1304431-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए 23 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए 23 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए छात्राएं 23 अक्तूबर तक बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सीबीएसई ने इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को इसके बारे में जागरूक किया जाए।
यह स्कॉलरशिप कक्षा 11वीं और 12वीं की उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय से 10वीं की परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और विद्यालय की ट्यूशन फीस 3,000 रुपये प्रति माह से अधिक न हो।
एनआरआई छात्राओं के लिए ट्यूशन फीस की सीमा 6,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। योजना का लाभ उन परिवारों की बेटियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक है। 2024 में स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं को इस वर्ष नवीनीकरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
चयनित छात्राओं को हर माह 1,000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगी। आवेदन के समय बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, नाम और पता देना आवश्यक है। बिना हस्ताक्षर वाले आवेदन अमान्य माने जाएंगे।