फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   animal body found in jalaun

गोवंश के अवशेष मिलने से मच गया हड़कंप, ग्रामीणों ने जाम लगा काटा हंगामा

Thu, 16 May 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
animal body found in jalaun
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाया में सुबह एक मकान के पीछे से दो गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में विहिप कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम कोंच गुलाब सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने अवशेष मिलने वाले स्थान के पास स्थित मकान से कच्चा और पका मांस भी बरामद कराया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे दो गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंचे विहिप के नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन


 

शादी की दावत के लिए वारदात को दिया गया अंजाम

जाम लगने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण मकान निवासी महिला कल्लो पत्नी हुसैन, उसके बेटे पहलवान उर्फ सलीम व एक अन्य रिश्तेदार समीर को पकड़े बैठे थे। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब 9 बजे के आसपास जाम हटाया।

पुलिस अपने साथ कल्लो के घर में मिले मांस के अलावा तीनों आरोपियों को लेकर थाने आ गई। दोपहर के वक्त एएसपी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को ही कल्लो के माधौगढ़ निवासी रिश्तेदार के घर पर शादी थी।

उसी की दावत के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि विहिप नेता की तहरीर पर मकान में रहने वाली महिला, उसके बेटे व एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed