फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry husband expelled married woman give triple talaq due to dowry harassment complaint

दहेज उत्पीड़न की शिकायत से नाराज पति ने तीन तलाक बोल विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Dec 2019 10:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Angry husband expelled married woman give triple talaq due to dowry harassment complaint
तीन तलाक - फोटो : डेमो

जालौन में दहेज उत्पीड़न व मारपीट की शिकायत थाने में करना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। इससे नाराज पति ने तीन तलाक बोलते हुए विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने दोबारा थाने पहुंचकर तलाक की तहरीर दी। पुलिस ने तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधी के मजरा वीरसिंह नगर निवासी अंगूरी खातून पुत्री कदीर बेग ने तहरीर दी कि दिसंबर 2017 में उसका निकाह ग्राम काली डाढ़ी गलौली निवासी रहमान पुत्र मेढ़े खान के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।

विज्ञापन

23 नवंबर 2019 को उसके पति रहमान खान ने उससे डेढ़ लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहा। मायके की आर्थिक स्थिति खराब होने से उसने रुपये लाने से मना कर दिया तो पति व ससुरालीजनों ने उसे पीटा। इस पर उसने 24 नवंबर को थाने में शिकायत की और मायके चली गई।

शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उसके पति व ससुर को पकड़ कर थाने ले आई जहां पर समझौता के बाद दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची तो शिकायत से नाराज पति ने उसे तीन तलाक  बोलते हुए घर से निकाल दिया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह ससुराली जन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed