अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि- समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लागू आरक्षण विरोधी 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के सख्त विरोध में है। साथ ही लिखा कि दलित, ओबीसी, पिछड़ा, कमजोर, वंचित विरोध केंद्रित ये नीति संविधान की उपेक्षा व अवहेलना है।
समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लागू आरक्षण विरोधी 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के सख़्त विरोध में हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 5, 2019
दलित, ओबीसी, पिछड़ा, कमज़ोर, वंचित विरोध केंद्रित ये नीति संविधान की उपेक्षा व अवहेलना है.