{"_id":"5a0c0ee04f1c1bdb538bd4de","slug":"akhilesh-yadav-statement-about-hardik-patel-cd-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल मामले में अखिलेश का बयान, कहा- 'किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना बहुत गलत बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक पटेल मामले में अखिलेश का बयान, कहा- 'किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना बहुत गलत बात'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश और हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पैतृक गॉव सैफई में पत्रकारो से बात करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जिन सड़को को लेकर बीजेपी आज अपनी वाहवाही की बात कर रही है उससे पहले समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे और करीब 50 जिलो में सड़के बनाने का काम किया गया है।
हार्दिक पटेल की सीडी मामले पर बोलते हुए कहा कि किसी की सीडी दिखाना और किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना झूठा प्रचार करना बहुत गलत बात है। बीजेपी इस मामले में बहुत होशियार पार्टी है गुजरात में लोग सीडी से ज्यादा जीएसटी और नोटबन्दी से परेशान है।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल की सीडी मामले पर बोलते हुए कहा कि किसी की सीडी दिखाना और किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना झूठा प्रचार करना बहुत गलत बात है। बीजेपी इस मामले में बहुत होशियार पार्टी है गुजरात में लोग सीडी से ज्यादा जीएसटी और नोटबन्दी से परेशान है।
विज्ञापन
अखिलेश
निकाय चुनाव पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संगठन पर छोड़ी है भाजपा के मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन बीजेपी को चुनाव जीताने में लगा है। बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए संदेश राजपूत पर बोलते हुए कहा कि अभी तो बहुत थोड़ा समय हुआ है बीजेपी को सरकार में आये हुए अभी से लोग बीजेपी छोड़कर सपा की और आ रहे है और आगे भी आते रहेंगे।
अखिलेश यादव
श्री श्री रविशंकर और सीएम योगी की मुलाकात को लेकर बोले कि रविशंकर और मुख्यमंत्री योगी जी भी बड़े स्वामी हैं। उन दोनों के बीच मे क्या बात हो रही है मुझे नहीं मालूम देश का संविधान सब मानते हैं। देश का कानून सबको मानना चाहिए। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आये उसे सबको मानना चाहिए।
अखिलेश यादव
गुजरात चुनाव पर अखिलेश बोले कि गुजरात में ज्यादा सीटों पर हम नहीं लड़ रहे है जिससे बीजेपी को लाभ न पहुंचे इसलिये हम कांग्रेस के लिए अपील कर रहे हैं। अब बदलाव आना चाहिए गुजरात मे कांग्रेस की सरकार बननी चाहिये।